मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चीफ़ ऑफ़ इंटीग्रेटेड डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीआईएससी) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 22 से 24 मार्च 2026 के बीच डिफ़ेंस सर्विसेज़ स्टाफ़ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय रक्षा बलों के विद्यार्थी अधिकारियों, मित्र देशों के उन अधिकारियों को संबोधित किया जो 81वें स्टाफ़ कोर्स में हिस्सा ले रहे थे, और डीएसएससी के स्थायी स्टाफ़ को भी संबोधित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर संबोधन में, सीआईएससी ने युद्ध के बदलते स्वरूप और सैन्य नेताओं के इसके अनुरूप ढलने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारत के सामने मौजूद रणनीतिक चुनौतियों की जानकारी दी और उभरती सुरक्षा स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए ‘एकजुटता’ और ‘अंतर-सेवा तालमेल’ के महत्व पर बल दिया। उन्होंने उभरती चुनौतियों की पृष्ठभूमि में भारतीय सेना में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों के बारे में विस्तार से बताया। डीएसएससी के कमांडेंट ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को कॉलेज में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सीआईएससी ने भविष्य के सैन्य नेताओं को तैयार करने में डीएसएससी की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने परिचालन तत्परता तथा सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने में पेशेवर सैन्य शिक्षा के महत्व पर बल दिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



