मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आधिकारिक तौर पर नीलम मीना को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पूर्व सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य के मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किए जाने के बाद हुई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार की एक अधिसूचना में कहा गया है, “भारत निर्वाचन आयोग, पश्चिम बंगाल सरकार के परामर्श से, श्री मनोज कुमार अग्रवाल, आईएएस के स्थान पर श्रीमती नीलम मीना, आईएएस, [डब्ल्यूबी:1998] को पश्चिम बंगाल राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से और अगले आदेश तक के लिए नियुक्त करता है।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



