मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 23.93 करोड़ रूपए का भुगतान किया। इस राशि में गोबर विक्रेताओं को 5.36 करोड़, स्व-सहायता समूहों एवं गौठान समितियों को 2.77 करोड़ रुपये का भुगतान शामिल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्व-सहायता समूहों और सहकारी समितियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के रूप में 13.55 करोड़ रूपए मुख्यमंत्री ने जारी किये। इसके साथ ही उन्होंने गौठान समितियों के 42 हजार 644 सदस्यों को 2.25 करोड़ रूपए का मानदेय भी दिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



