G20 Summit 2023: जी-20 समिट में नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, PM मोदी ने दी मंजूरी

0
234

जी20 सम्मेलन की बैठक भारत मंडपम में चल रही है। पीएम मोदी ने समिट का उद्घाटन करते हुए वैश्विक मुद्दों पर बात की। इस दौरान भारत की अध्यक्षता में ही जी20 में अफ्रीकी यूनियन को शामिल करने का एलान किया गया। मीडिया की माने तो, दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने हाथ मिलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली जी20 साझा घोषणापत्र को अपनाने की घोषणा की। समिट के दूसरे सेशन में पीएम मोदी ने इस बारे में घोषणा करते हुए जी-20 शेरपाओं, मंत्रियों और सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंन्‍द्र मोदी ने कहा जी20 शिखर सम्मेलन के एक पारिवारिक सत्र में, साथी मनुष्यों को सशक्त बनाने और हमारे ग्रह को अधिक समावेशी और साथ ही टिकाऊ बनाने के बारे में सामूहिक रूप से कैसे सोचा जाए, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। उदाहरण दिया कि कैसे हमारे नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया गया है। कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने के तरीकों पर जोर दिया गया। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में विश्वास और पारदर्शिता की भावना को कैसे बढ़ाया जाए, इस पर भी प्रकाश डाला गया। भारत समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। महिलाओं के सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने में जी20 भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here