मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को नवा रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन स्टील’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश को 13,840 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे 10 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वैश्विक स्तर पर शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच छत्तीसगढ़ ने ग्रीन स्टील को भविष्य के औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बनाया है। सुशासन सरकार की नई औद्योगिक नीति 2024-30 और निवेश-अनुकूल नीतियों ने उद्योगों के विश्वास को नई मजबूती दी है। पिछले 18 महीनों में लगभग 8 लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव मिलना छत्तीसगढ़ की बदलती औद्योगिक तस्वीर और निवेशकों के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



