छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित ‘माय भारत’ की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए

0
84
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित ‘माय भारत’ की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस दौरान उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और ग्राम से राज्य स्तर तक मजबूत युवा नेटवर्क तैयार करने पर जोर दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देशभर में 2.65 करोड़ से अधिक और छत्तीसगढ़ में 6.60 लाख से अधिक युवा माय भारत से जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का प्रत्येक युवा विकास की मुख्यधारा से जुड़े और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। सीएमओ छत्तीसगढ़ ने आगे बताया कि सीएम साय ने बैठक में बस्तर के युवाओं को भी माय भारत से जोड़कर उनकी प्रतिभा, नेतृत्व और नवाचार को नए अवसर देने के निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @vishnudsai

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here