मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शहरों में नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री साय ने 38 नगरीय निकायों में नालंदा परिसर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में 240 ई-बसों के संचालन, 800 करोड़ रुपए की लागत से 8 नगरीय निकायों में सीबीजी प्लांट, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन 2.0, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं नगरीय अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क, प्रकाश व्यवस्था और सुगम सार्वजनिक परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री साय ने अमृत मिशन के लंबित कार्यों को मिशन मोड में पूरा कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



