मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में ‘वीबी-जी राम जी’ के अंतर्गत राज्यव्यापी ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में 6,671 बालिका शौचालयों को निर्माण किया जायेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इसी प्रकार 6,524 गांवों में प्रतीक्षालय सह मुक्तिधाम तथा 10,027 डिफंक्ट बोरवेलों में रिचार्ज पिट का निर्माण कराया जाएगा। विकास कार्यों को गति देते हुए ग्रामीण अधोसंरचना, जल संरक्षण और रोजगार के नए अवसरों का विस्तार भी किया जाएगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



