जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के भंडारकोट में किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ से एक परिवार अनंतनाग की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में हुए सड़क हादसे के चलते कार में सवार दंपत्ति और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा घायल है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
मीडिया की माने तो, हादसे का पता चलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं घटना पता चलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस और रेडक्रास की टीम तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर कार से पांच लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें चार की मौत हो चुकी थी और एक गंभीर रूप से घायल था। पुलिस द्वारा सभी को किश्तवाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



