जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा में पहले तीन दिनों में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भागीदारी

0
106

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में चल रही वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रा के पहले तीन दिनों में 56 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। पहले दिन 12,168, दूसरे दिन 19,221 और आज रिकॉर्ड 24,648 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

आप को बता दे, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज नुनवान-पहलगाम आधार शिविर का दौरा कर यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देशभर से रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो रहे हैं और बिना पंजीकरण वाले यात्रियों से अपील की कि वे अपनी निर्धारित बारी का इंतजार करें, ताकि यात्रा सुचारु और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Image source: dd news
News Source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here