जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा में मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम किया शुरू

0
85
जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा में मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम किया शुरू

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के अंतर्गत डोडा में नागरिकों को मादक पदार्थों के खिलाफ एकजुट करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जन आंदोलन लोगों के दृढ़ संकल्प और एकता को दर्शाता है और इस खतरे को तभी खत्म किया जा सकता है जब सभी एकजुट होकर एक आवाज में बोलें। उपराज्यपाल ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी आतंकवाद से कम नहीं है और इसमें शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों के तस्करों के साथ वही व्यवहार किया जाएगा जो आतंकवादियों के साथ किया जाता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल ने जन-भागीदारी के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल सरकारी तंत्र पर निर्भर नहीं रह सकती बल्कि, समाज को भी सक्रिय रूप से भाग लेना होगा। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों और मीडिया से भी इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here