मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए नुनवान बेस कैंप का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यात्रा शुरू हुए आज 15 दिन हो गए हैं और इन 15 दिनों में 3.50 लाख से ज्यादा यात्रियों ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए हैं। भगवान शिव की कृपा से यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। देश के हर कोने से आ रहे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और स्थानीय निवासी तथा सेवा प्रदाता भी इस पवित्र यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान, मैंने यात्रियों के लिए जरुरी सुविधाओं – जैसे पीने का पानी, बिजली, टेलीकॉम कनेक्टिविटी, रहने की व्यवस्था और भोजन – के लिए किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया और सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे यात्रियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @manojsinha_
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



