जम्मू-कश्मीर : उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 3 जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथजी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

0
73
जम्मू-कश्मीर : उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 3 जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथजी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथजी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी विभागों और सुरक्षा एजेंसियों को बुनियादी ढांचे, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, संपर्क और तीर्थयात्री सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल ने कहा कि वार्षिक तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू, अनंतनाग और गंदरबल जिलों में जिला और आधार शिविर स्तर पर कई तैयारी बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। श्री अमरनाथजी यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here