जम्मू-कश्मीर : उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

0
86
जम्मू-कश्मीर : उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में युद्ध से उपजे हालात को देखते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू में केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक की। उपराज्यपाल ने कहा कि शांति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और उन्होंने सभी समुदायों से इसे बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कानून-व्यवस्था की रक्षा में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बलों और नागरिक प्रशासन के समन्वित एवं दृढ़ प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं सभी समुदायों से इस समय शांत और एकजुट रहने की अपील करता हूं। मैं हमारी पुलिस, सुरक्षा बलों और सिविल प्रशासन के अडिग और समन्वित संकल्प को सलाम करता हूं, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल ने बताया कि सरकार पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। केंद्र शासित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय कर जम्मू-कश्मीर के निवासियों और छात्रों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित कर रहे हैं। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य सचिव अटल डुल्लू, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात सहित वरिष्ठ अधिकारी, सभी डिप्टी कमिश्नर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उपस्थित रहे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here