जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ के छात्रू में बादल फटने से भारी तबाही, कई वाहन बहे

0
99

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में शनिवार को बादल फटने की घटना के बाद अचानक आए तेज सैलाब और मलबे की चपेट में आने से कई वाहन बह गए तथा जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। इस आपदा के बाद प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है, हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

आप को बता दे , खराब मौसम और सुरक्षा के एहतियाती कदमों के तहत प्रशासन ने छात्रू–किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है, जबकि प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें लगातार हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यातायात बहाल करने पर अगला निर्णय लिया जाएगा।

Image source: Social Media News Source: Media Agencies

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here