जम्मू-कश्मीर : गांदरबल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी

0
71
जम्मू-कश्मीर : गांदरबल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी
(सांकेतिक तस्वीर)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि अरहामा क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में जंगल में आतंकियों का एक दल देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के एक संयुक्त कार्यदल ने आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवानों का दस्ता जब जंगल में आगे बढ़ रहा था तो एक जगह छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ की सूचना मिलते ही निकटवर्ती शिविरों से भी सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और उन्होंने आतंकियों की घेराबंदी कर ली है। उन्होंने बताया कि चार से पांच आतंकियों को देखे जाने की सूचना मिली थी। सही संख्या की पुष्टि मुठभेड़ में फंसे आतंकियों के पकड़े या मारे जाने के बाद ही हो सकती है। अभी अभियान जारी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here