रूस के क्रीमिया में बड़ा हादसा, सेना का विमान क्रैश, 29 की मौत की खबर

0
82
रूस के क्रीमिया में बड़ा हादसा, सेना का विमान क्रैश, 29 की मौत की खबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रूस में एक बड़ा विमान हादसा होने की खबर है। रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी टीएएसएस ने बुधवार को बताया कि रूस का एक एंटोनोव-26 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा मंगलवार, 31 मार्च की शाम (मॉस्को समयानुसार लगभग 18:00 बजे) हुआ। विमान अपनी निर्धारित उड़ान पर था, तभी अचानक नियंत्रण कक्ष से इसका संपर्क टूट गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खोज और बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनास्थल का पता लगाया। घटनास्थल से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, विमान में सवार 6 चालक दल के सदस्य और 23 यात्री मारे गए हैं। बचावकर्मियों को मौके पर कोई भी जीवित नहीं मिला। प्रारंभिक जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर, विमान के मलबे पर किसी भी बाहरी हमले या प्रभाव के संकेत नहीं मिले हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस स्तर पर तकनीकी खराबी ही दुर्घटना का सबसे संभावित कारण नजर आ रही है। मामल की जांच जारी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here