जम्मू-कश्मीर : डोडा में निर्माणाधीन पुलिया गिरने से एक व्यक्ति की मौत और 13 के घायल होने की खबर

0
84
जम्मू-कश्मीर : डोडा में निर्माणाधीन पुलिया गिरने से एक व्यक्ति की मौत और 13 के घायल होने की खबर
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले के गंडोह इलाके में निर्माणाधीन पुलिया गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। यह घटना गिल नाला स्थल पर घटी, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। नाला गिरने के बाद घायलों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीएमसी डोडा के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. तनवीर अहमद ने पुष्टि की कि मरीजों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए हैं। डॉ. अहमद ने बताया, “13 मजदूर घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद डोडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अब तक 6 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है, जिनमें से 2 को सिर में चोट आई है और 4 को मामूली चोटें आई हैं।” उन्होंने आगे बताया कि चिकित्सा दल गंभीर रूप से घायल लोगों की बारीकी से निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा, “सिर में गंभीर चोट के दोनों मामलों में आगे के उपचार के लिए सीटी स्कैन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की महिला को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here