मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। विभाग के अनुसार 9 से 12 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है। इस बीच गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका पर लोगों को तालाब और नदी के किनारों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को 9 सितंबर से धान की कटाई और अन्य कृषि कार्य शुरू करने का परामर्श दिया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



