जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में पहली बार भारतीय वायुसेना (IAF) के एयर शो का आयोजन होगा। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को यह शो सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के 76 साल पूरे होने और जम्मू वायु सेना स्टेशन की डायमंड जुबली पर इस शो का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार जम्मू में होने जा रहे एयर शो की फाइनल रिहर्सल आज होगी। मीडिया की माने तो, वायुसेना की सूर्य किरण टीम के नौ पायलट हवा में करतब दिखाएंगे। रिहर्सल में प्रशासन और वायुसेना ने कई स्कूलों के बच्चों को बुलाया है। इससे पहले बुधवार को विमानों ने करतब दिखाने का अभ्यास किया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



