मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राजस्थान के जयपुर में ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक के दौरान मिस्र के वित्त मंत्री अहमद कौचौक से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता को मिस्र से मिले मजबूत समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। वित्त मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने वित्त के क्षेत्र में उभरती हुई तकनीकों पर चर्चा की, जिसमें जोखिम का आकलन और धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए एआई का उपयोग; स्थानीय मुद्राओं में व्यापार का निपटान; और फिनटेक व इनोवेशन में व्यवस्थित सहयोग शामिल है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि भारत मिस्र के साथ घनिष्ठ सहयोग की काफी संभावनाएं देखता है, खासकर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और निजी पूंजी जुटाने में एनडीबी की भूमिका को मजबूत करने, तथा पीपीपी और जोखिम कम करने के तरीकों पर अनुभव साझा करने के मामले में। दोनों नेताओं ने भारत और मिस्र के विकास की दिशा को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने दोनों देशों की युवा आबादी की बड़ी आकांक्षाओं और युवाओं की नियमित भागीदारी व रचनात्मक बातचीत के लिए व्यवस्थित मंच बनाने के महत्व को रेखांकित किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के जीवंत स्टार्ट-अप इकोसिस्टम पर प्रकाश डाला, जिसमें 100 से अधिक यूनिकॉर्न का उभरना भी शामिल है। सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय द्वारा आगे बताया गया कि उन्होंने युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए अवसर पैदा करने में एमएसएमई की भूमिका पर भी चर्चा की, जिसमे भारतीय और मिस्र के एमएसएमई के बीच बेहतर सहयोग और संबंधित बाजारों में अवसरों का विस्तार भी शामिल है।
News Source : Social Media
Image Source : X @FinMinIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



