मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर स्थित ओटीएस ग्राउंड से नगरीय विकास विभाग के 3,518 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने श्रम विभाग के 1 लाख 32 हजार से अधिक लाभार्थियों को 154 करोड़ रूपए से अधिक की सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा सहित अन्य मंत्रीगण तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन विकास परियोजनाओं से शहरों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी। वहीं, श्रमिक परिवारों को मिली सहायता राशि उनके जीवन में आर्थिक संबल प्रदान करेगी। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, “हमारा प्रयास है कि विकसित राजस्थान के निर्माण में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



