मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची भारत की तीन दिन की यात्रा पर बुधवार शाम नई दिल्ली पहुंचीं। राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री ताकाइची का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ताकाइची की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। पीएम सनाए ताकाइची आज पीएम मोदी के साथ 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारत में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची! जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का नई दिल्ली में आधिकारिक यात्रा पर आने पर हार्दिक स्वागत है। प्रधानमंत्री ताकाइची का स्वागत राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। यह यात्रा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



