ज्योतिर्मयी नायक ने जीता ‘इंडियन आइडल 16’ का खिताब

0
88
ज्योतिर्मयी नायक ने जीता 'इंडियन आइडल 16' का खिताब

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 नौ महीने के सफर के बाद ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त हुआ और इस सीजन की विजेता ओडिशा की कंटेस्टेंट ज्योतिर्मयी नायक रहीं। अक्टूबर में शुरू हुए इस सीजन में कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 6 फाइनलिस्ट बने और 26 जुलाई के ग्रैंड फिनाले में सभी ने आखिरी बार परफॉर्म किया। दर्शकों और जजों का सबसे ज्यादा दिल जीतने वाली ज्योतिर्मयी ने अपनी मधुर आवाज और संगीत पर पकड़ के दम पर ट्रॉफी अपने नाम की। ज्योतिमयी को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई। फर्स्ट रनर-अप का स्थान तनिष्क शुक्ला को मिला जबकि सेकंड रनर-अप मनराज वीर सिंह रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ‘इंडियन आइडल 16’ का खिताब जीतने पर ज्योतिर्मयी नायक को बधाई दीं है। सीएम मोहन चरण माझी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ओडिशा की बेटी ज्योतिर्मयी नायक को मेरा हार्दिक स्नेह, शुभकामनाएँ और बधाई, जिन्होंने ‘इंडियन आइडल सीजन 16’ जीतकर पूरे देश में हमारे राज्य का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता ओडिशा के अनगिनत युवा प्रतिभाओं और उभरते कलाकारों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। मैं ज्योतिर्मयी के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूँ।”

News Source : Social Media

Image Source : X @MohanMOdisha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here