तुर्किए के स्कूल में गोलीबारी से हड़कंप, हमलावर छात्र सहित 9 की मौत और 15 के घायल होने की खबर

0
98
तुर्किए के स्कूल में गोलीबारी से हड़कंप, हमलावर छात्र सहित 9 की मौत और 15 के घायल होने की खबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तुर्किए के एक स्कूल में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। गर्वनर मुकर्रम उनलुअर ने बताया कि बुधवार को दक्षिण-पूर्वी तुर्किए के कहरामनमारस में एक स्कूल में मिडिल स्कूल के एक छात्र द्वारा गोलीबारी किए जाने से 9 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए हैं। उनलुअर ने बताया कि मारे गए लोगों में एक शिक्षिका भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हमलावर एक छात्र था, जिसने गोलीबारी को अंजाम देने के लिए अपने पिता के हथियारों का इस्तेमाल किया था, जिन्हें वो अपने बैग में छिपा कर लाया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गर्वनर ने बताया कि हमलावर की भी मौत हो गई है। यह घटना तुर्किए में हुई एक अन्य गोलीबारी की घटना के ठीक एक दिन बाद हुई है, जिससे दो दिनों में यह दूसरा मामला बन गया है। मंगलवार को, उरफा के एक हाई स्कूल में 19 साल के पूर्व छात्र ने गोलीबारी की थी, जिसमें 16 लोग घायल हो गए थे। उस मामले में, जब पुलिस हमलावर को सरेंडर के लिए मनाने की कोशिश कर रही थी, तब उसने खुद को गोली मार ली।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here