दक्षिण कोरिया में सिओल अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को 30 वर्ष की जेल की सजा सुनाई

0
78
दक्षिण कोरिया में सिओल अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को 30 वर्ष की जेल की सजा सुनाई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण कोरिया में सिओल अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को शुक्रवार को 30 वर्ष की जेल की सजा सुनाई। अदालत ने उन्हें उत्तर कोरिया के साथ तनाव बढ़ाने और दिसंबर 2024 में मार्शल लॉ लागू करने को उचित ठहराने के लिए ड्रोन घुसपैठ का आदेश देने का दोषी पाया। सियोल केंद्रीय जिला न्यायालय ने जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति को दुश्मन को लाभ पहुंचाने और सत्ता के दुरुपयोग का दोषी ठहराया। पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून को भी इस मामले में 30 वर्ष की सजा सुनाई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अदालत ने कहा कि यून ने अक्टूबर 2024 में उत्तर कोरिया को उकसाने और मार्शल लॉ लागू करने का आधार तैयार करने के उद्देश्य से ड्रोन अभियानों को मंजूरी दी थी। पूर्व रक्षा खुफिया कमान प्रमुख यो इन-ह्युंग को 15 वर्ष के कारावास की सजा दी गई। पूर्व ड्रोन संचालन कमान प्रमुख किम योंग-डे को तीन वर्ष की सजा सुनाई गई, जिसे पांच वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here