मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को आईआईसी में भारत की शास्त्रीय कलाओं के दिग्गजों को सम्मानित करते हुए ‘लीजेंड्स ऑफ इंडिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स 2026’ प्रदान किए गए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने बताया कि भरतनाट्यम, हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत, थिएटर और मूर्तिकला के क्षेत्र के जाने-माने कलाकारों – जो भारत की सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं – को सम्मानित किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, “संस्कृति लोगों की एक उत्कृष्ट अभिव्यक्ति और समाज की नींव होती है।” उनका जीवन भर का अनुशासन और समर्पण हमें याद दिलाता है कि कलात्मक उत्कृष्टता धैर्य, दृढ़ता और निष्ठा से ही हासिल होती है।
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



