मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक परिवहन और ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आज ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ में ‘मेट्रो मंडे’ अभियान के तहत मेट्रो से यात्रा की। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने सभी निवासियों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने और अंतिम छोर तक सम्पर्क में सुधार सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। दिल्ली मेट्रो आज निजी वाहनों के स्थान पर मेट्रो को अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अतिरिक्त ट्रेन चला रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कहा कि यह निर्णय मौजूदा परिस्थितियों में ऊर्जा दक्षता, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने में सार्वजनिक परिवहन की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज “Metro Monday” है। वैश्विक ईंधन परिस्थितियों को देखते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक सोमवार सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी जाएगी। आज मैं मेट्रो और डीटीसी की बस से अपने कार्यालय पहुंची। दिल्ली मेट्रो का आधुनिक नेटवर्क, स्वच्छ स्टेशन, समयबद्ध सेवा और सहज कनेक्टिविटी वास्तव में विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करते हैं। वहीं डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा आरामदायक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल है। इस पहल के अंतर्गत मेरे साथ कैबिनेट सहयोगी श्री प्रवेश साहिब सिंह जी, श्री रविन्द्र इन्द्राज जी ने भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर जिम्मेदार नागरिक भागीदारी का संदेश दिया। मैं सभी दिल्लीवासियों से आग्रह करती हूं कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जहां संभव हो, मेट्रो, डीटीसी बसों और कारपूलिंग को अपनाकर “मेरा भारत, मेरा योगदान” जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



