दिल्ली : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने डेंगू से निपटने की तैयारियों और ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के कार्यान्वयन का जायजा लिया गया

0
93
दिल्ली : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने डेंगू से निपटने की तैयारियों और 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के कार्यान्वयन का जायजा लिया गया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को दिल्ली सरकार के साथ उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठकें कीं, जिनमें राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू से निपटने की तैयारियों और ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के कार्यान्वयन का जायजा लिया गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए पहले से तैयारी करने, निगरानी बढ़ाने, मामलों का समय पर पता लगाने, अस्पतालों की तैयारी को मजबूत करने और ‘जन भागीदारी से जन चेतना’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया राजधानी से टीबी को खत्म करने के मिशन में सक्रिय रूप से योगदान देने और जिम्मेदारी लेने के लिए चुने हुए प्रतिनिधियों, RWA, वार्ड कमेटियों और नागरिकों को प्रोत्साहित करते हुए, ज्यादा से ज्यादा ‘जन भागीदारी’ का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई ‘प्रगति’ बैठक में पीएम मोदी के मार्गदर्शन के अनुरूप, ‘माई भारत’ स्वयंसेवकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही, मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों, लोगों की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक व समन्वित प्रयासों के जरिए एक स्वस्थ दिल्ली बनाने के संकल्प को दोहराया गया।

News Source : Social Media

Image Source : X @JPNadda

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here