दिल्ली : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 18 नमो ऑक्सीजन पार्क का किया उद्घाटन

0
83
दिल्ली : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 18 नमो ऑक्सीजन पार्क का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी में अठारह नमो ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कई पर्यावरणीय पहलों का शुभारंभ भी किया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश बनकर उभरा है। उन्होंने नागरिकों से न केवल पेड़ लगाने बल्कि उन्हें भावी पीढ़ियों के लिए पोषित और संरक्षित करने का भी आग्रह किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए हरियाली बढ़ाना सबसे महत्वपूर्ण उपायों में से एक है। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष  राजधानी में 15 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। मुख्‍यमंत्री ने पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल और संरक्षण के लिए सामुदायिक भागीदारी के महत्‍व बल दिया। कार्यक्रम के दौरान, दिल्ली सरकार के तीन पर्यावरण प्रकाशनों- दिल्ली के लिए कार्य योजना, असोला भट्टी अभयारण्य प्रबंधन योजना और दिल्ली बर्ड एटलस का विमोचन भी किया गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here