मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग को सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद 10 दमकल गाड़ियां रवाना हुईं।
आप को बता दे, दमकलकर्मियों ने युद्ध स्तर पर प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों की जांच जारी है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



