मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हालिया वैश्विक एवं क्षेत्रीय सुरक्षा परिस्थितियों के दृष्टिगत आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक पश्चिम एशिया संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद बुलाई गई है जो होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से वैश्विक व्यापार मार्गों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
आप को बता दे, बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी एवं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी उपस्थित रहे। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव एवं DRDO चेयरमैन समीर कामत तथा रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव संजीव कुमार भी बैठक में शामिल हुए।
Image source: रक्षा मंत्रालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



