मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डी. पी. सी. सी.) ने आज हैदरपुर रीडेवलपमेंट क्षेत्र में 93 औद्योगिक यूनिट्स को बंद करने के नोटिस जारी किए हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि डी. पी. सी. सी. की टीमें सक्रिय रूप से गैर अनुपालन और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की पहचान कर रही है। उन्होंने कहा कि जो इकाई वायु प्रदूषण नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह कदम प्रदूषण वाले क्षेत्रों को खत्म करने और एक स्वच्छ शहरी वातावरण बनाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार साफ हवा और बेहतर पर्यावरण के लिए अपनी बहु आयामी रणनीति पर लगातार काम कर रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



