दिल्ली में मालगाड़ी की 8 बोगियां पटरी से उतरी

0
230

दिल्ली रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में एक मालगाड़ी आज शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। जखीरा फ्लाईओवर के पास यह हादसा हुआ है। हादसा सामने आने के बाद यहां हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव के कार्य शुरू कर दिए है। वहीं, 10 बोगियों के पलटने की भी सूचना मिली है। रेलवे, फायर ब्रिगेड आदि की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे में अभी किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। घटना सुबह की बताई जा रही है। रेलवे की टीमें बेपटरी हुए मालगाड़ी के डिब्बों को सीधा करने की कोशिश में जुटी हैं। इसके साथ ही ट्रैक पर मरम्मत भी की जा रही है। ट्रेन का नाम बीएचपीएल सीडीजी लोड बताया जा रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here