मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) की 36वीं बैठक में झुग्गीवासियों के पुनर्वास पर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। जो भी झुग्गी बस्तियाँ 1 जनवरी 2025 तक दिल्ली में मौजूद थीं, उसके निवासियों को पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “दिल्ली में 1 जनवरी 2025 तक बनी सभी झुग्गी बस्तियों के निवासियों को पुनर्वास का लाभ मिलेगा।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आज दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) की 36वीं बैठक में लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अंतिम रूप दी गई ‘दिल्ली स्लम एवं झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026’ के अनुरूप है। अब तक पुनर्वास के लिए वर्ष 2015 को आधार वर्ष माना जाता था। इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत पात्रता की सीमा बढ़ाकर 1 जनवरी 2025 कर दी गई है। इससे दिल्ली के लाखों झुग्गीवासी परिवारों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह निर्णय पीएम मोदी के गरीब कल्याण के संकल्प को नई गति देने वाला है। इसके माध्यम से लाखों परिवारों को स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी, खेल मैदान और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त आधुनिक आवास उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा, ताकि हर परिवार सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के साथ जीवन जी सके।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



