मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को नई ऊंचाई देने के लिए 805 करोड़ रुपये से अधिक की लागत को मंजूरी दी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज और छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल की स्थापना की जा रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस परियोजना के तहत मेडिकल कॉलेज के साथ छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल, फैकल्टी आवास और एक आधुनिक अकादमिक ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे यहां प्रति वर्ष 250 एमबीबीएस सीटों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक चरण में 150 छात्रों के साथ शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में आधुनिक और टिकाऊ निर्माण तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बिल्डिंग को भूकंप से सुरक्षित बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना की गुणवत्ता और समय सीमा का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद, स्टाफ की नियुक्ति, विश्वविद्यालय से संबद्धता और अन्य व्यवस्थाएं एनएमसी के मानकों के अनुरूप आगामी चरण में पूरी की जाएंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना केवल एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण नहीं है, बल्कि दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



