मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) के कस्तूरबा पीतमपुरा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों और प्रबंधन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने परिसर में स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा और रखरखाव की भी समीक्षा की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “शिक्षा के मंदिरों में उत्कृष्ट व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



