मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को द्वारका स्थित एयर फोर्स एवं नेवल ऑफिसर्स एन्क्लेव में 500 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कुलदीप सोलंकी, पूर्व विधायक धर्म देव सोलंकी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “यह देखकर प्रसन्नता होती है कि अब आवासीय कॉलोनियां और सामुदायिक परिसर भी सोलर अपनाकर स्वच्छ, किफायती और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह परिवर्तन जितना पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए भी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के माध्यम से दिल्ली के पात्र परिवार रूफटॉप सोलर लगाकर ₹1 लाख से अधिक तक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



