मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत इंदरलोक–इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का शिलान्यास किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 12 किलोमीटर लंबा यह नया कॉरिडोर पश्चिमी और मध्य दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को सशक्त करेगा और लाखों नागरिकों के सफर को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली मेट्रो का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है, जिससे राजधानी के हर कोने तक आधुनिक और विश्व-स्तरीय कनेक्टिविटी पहुँच रही है। पोस्ट में आगे लिखा गया, “दिल्ली सरकार एक आधुनिक, एकीकृत और विश्व-स्तरीय सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सार्वजनिक परिवहन हर दिल्लीवासी की पहली पसंद बन सके।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



