सीएम रेखा गुप्ता ने ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत दिल्ली सरकारी स्कूलों की 9वीं कक्षा की 3,000 से अधिक छात्राओं को साइकिलें सौंपी

0
80
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत दिल्ली सरकारी स्कूलों की 9वीं कक्षा की 3,000 से अधिक छात्राओं को साइकिलें सौंपी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत दिल्ली सरकारी स्कूलों की 9वीं कक्षा की 3,000 से अधिक छात्राओं को साइकिलें सौंपी। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, विधायक रविंद्र नेगी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ें, अपने सपनों को साकार करें, दिल्ली, अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें। आप सभी को ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारा संकल्प है कि सरकारी विद्यालयों की कक्षा 9 में पढ़ने वाली 1.40 लाख से अधिक बेटियों तक यह योजना पहुंचे। यह साइकिल बेटियों का स्कूल जाना आसान बनाएगी, उपस्थिति बढ़ाएगी, पढ़ाई और खेलों के लिए अधिक अवसर देगी, परिवार का खर्च कम करेगी और सबसे बढ़कर उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here