दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुराने कपड़ों के दान केंद्र ‘अर्पण’ का किया शुभारंभ

0
85
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुराने कपड़ों के दान केंद्र ‘अर्पण’ का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुराने कपड़ों के दान केंद्र ‘अर्पण’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक कैलाश गंगवाल, अन्य जनप्रतिनिधिगण और दिल्ली मेट्रो की टीम उपस्थित रही। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर ऐसे केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहां पुराने कपड़ों का रीयूज, रीसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग किया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर भी सृजित करेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने साथ ही सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने पुराने एवं उपयोग योग्य कपड़े ‘अर्पण’ केंद्रों पर दान कर इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें।

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here