मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की विभिन्न समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों से मुलाकात की। इस अवसर पर दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही, उपमहापौर मोनिका पंत सहित निगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “आप सभी को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। आइए, मिलकर दिल्ली सरकार के विकास और जनहित के कार्यों को नगर निगम के स्तर पर और प्रभावी बनाएं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और स्थानीय सेवाओं में इसका असर हर दिल्लीवासी तक दिखे, यही हमारा प्रयास होना चाहिए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



