मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज राजधानी में आयोजित भारतीय मोबाइल कांग्रेस के 9वें संस्करण में शामिल हुईं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत की डिजिटल क्रांति, नवाचार और आत्मनिर्भरता के अद्भुत संगम का प्रतीक है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय महिलाओं द्वारा डिजिटल इंडिया में सहभागिता को लेकर उनकी सराहना की और कहा कि आज चिप डिजाइन से लेकर कोडिंग, स्टार्टअप्स से लेकर साइबर सुरक्षा तक, वे इसमें नया अध्याय लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस परिवर्तन की जीवंत झलक है जहां स्टार्टअप्स, युवा उद्यमियों और मोबाइल सेक्टर को अभूतपूर्व मंच मिला रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



