देहरादून : सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से किया संवाद

0
110
देहरादून : सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में 'उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग' कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से किया संवाद

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में मुख्य सेवक सदन में ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने बताया कि इस अवसर पर हुंडई, इंफोसिस फाउंडेशन, ओएनजीसी, आईटीसी, महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी, आदित्य बिरला कैपिटल, फिनोलेक्स, पैनासोनिक सहित विभिन्न संस्थाओं एवं उत्तराखंड सरकार के मध्य जनकल्याण एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों के लिए महत्वपूर्ण एमओयू संपन्न हुए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएसआर केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, आजीविका संवर्धन एवं आधारभूत संरचना के विकास का सशक्त आधार है। इससे उत्तराखंड में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here