नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस और स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

0
94
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस और स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस और स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल। उपराष्ट्रपति ने भारत की आर्थिक वृद्धि में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के योगदान की सराहना की और परीक्षा के कड़े मानक बनाए रखने के लिए आईसीएआई की प्रशंसा की। इस मौके पर आईसीएआई के प्रेसिडेंट प्रसन्ना कुमार डी., आईसीएआई के वाइस-प्रेसिडेंट मंगेश पी. किनारे और देश भर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स मौजूद थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के पीयर रिव्यू बोर्ड (पीआरबी) वेब पोर्टल को लॉन्च किया। उन्होंने आईसीएआई जन उत्सव पोर्टल भी लॉन्च किया, जिसे भारत सरकार के MyGov के सहयोग से 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस को मनाने और समारोहों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया था।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here