मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में अल नीनो के मौसम पर पड़ने वाले प्रभाव और कृषि पर इसके असर की समीक्षा के लिए एक बैठक की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अल नीनो की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए हम किसान भाई-बहनों के हितों की रक्षा और खेती-किसानी पर पड़ने वाले किसी भी प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। इसी उद्देश्य से आज कृषि भवन, नई दिल्ली में राज्यों के कृषि मंत्रियों, कृषि सचिवों, जिला कलेक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ अल नीनो की संभावित परिस्थितियों और कृषि पर उसके प्रभाव को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक कर रहे हैं। कम वर्षा की स्थिति में आवश्यक तैयारियों, वैकल्पिक फसल योजनाओं और किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए राज्यों के साथ विस्तार से चर्चा जारी है। किसान का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। हम हर परिस्थिति का सामना पूरी तैयारी, संवेदनशीलता और समन्वय के साथ करेंगे ताकि हमारे किसान भाई-बहनों को परेशानी न आए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ChouhanShivraj
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



