नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल 2026’ में लिया भाग

0
90
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल 2026' में लिया भाग

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित ‘त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल 2026’ में भाग लिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित ‘त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल 2026’ में त्रिपुरा के कृषि मंत्री श्री रतन लाल नाथ जी के साथ सहभागिता की। त्रिपुरा के किसानों के अथक परिश्रम, हमारे वैज्ञानिकों के नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से त्रिपुरा के पाइनएप्पल की सुगंध अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों पहुँच रही है। किसानों की आय बढ़े, उनकी उपज को बेहतर बाजार मिले, प्रोसेसिंग को बढ़ावा मिले और त्रिपुरा की खेती नई ऊँचाइयों तक पहुँचे, इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस सुंदर आयोजन के लिए त्रिपुरा सरकार, APEDA और बाकी सभी सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ। आप भी आइए और त्रिपुरा के स्वादिष्ट पाइनएप्पल का स्वाद लीजिए!”

News Source : Social Media

Image Source : X @OfficeofSSC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here