मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी जन-सामान्य तक सरल, सहज और प्रभावी भाषा में पहुँचे, यह हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं के अधिकाधिक प्रयोग से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और सेवा-प्रदायगी को और बेहतर बनाया जा सकता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने, अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता सामग्री को सरल हिंदी में उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा शिक्षा में हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं के प्रयोग की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय भाषाएँ हमारी भारतीयता और जन-सरोकारों से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम स्वास्थ्य संवाद को और अधिक जन-केंद्रित, सुगम एवं समावेशी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



