नई दिल्ली: जेपी पुस्तकालय के लोकार्पण पर अमित शाह ने जेपी के योगदान को किया याद

0
119

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण एक ऐसे विचारक और क्रांतिकारी थे जिन्होंने जीवन में अनेक विचारधाराओं को अपनाया और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की कोशिश की। अमित शाह ने कहा कि जेपी भारत छोड़ो आंदोलन के प्रमुख सेनानियों में रहे, आजादी के बाद सरकार में शामिल होने से इनकार किया, समाजवाद अपनाया, समाजवादी कांग्रेस बनाई और विनोबा भावे के भूदान तथा सर्वोदय विचार को गांव-गांव तक पहुंचाया। उन्होंने यह भी कहा कि चंबल क्षेत्र में जेपी ने 250 से अधिक डाकुओं का सरेंडर कराया और चार राज्यों के 22 जिलों में डकैती की समस्या समाप्त की।

आप को बता दे , गृह मंत्री ने कहा कि आपातकाल के समय जेपी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री का डटकर विरोध किया, बिहार और गुजरात के छात्र आंदोलनों का नेतृत्व किया तथा संपूर्ण क्रांति का आह्वान दिया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान जेपी, अटल बिहारी वाजपेयी, एलके आडवाणी सहित हजारों नेताओं को जेल जाना पड़ा और उसी दौर में “अंधेरे में एक प्रकाश, जयप्रकाश” का नारा देशभर में गूंजा। अमित शाह ने कहा कि 1977 के चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनी।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह ने पुस्तकालय की उपयोगिता बताते हुए कहा कि देश का भविष्य ज्ञान और विवेक पर टिका है तथा यह ज्ञान पुस्तकालय ही दे सकता है। उन्होंने युवाओं से पुस्तकालयों से जुड़ने की अपील की और अपने संसदीय क्षेत्र में शुरू किए गए पुस्तकालय मॉडल का भी उल्लेख किया, जहां गांवों के बच्चे अपनी पसंद की किताबें मंगवा सकते हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार से सभी पुस्तकालयों को आपस में जोड़ने और स्कूलों को उनसे जोड़ने की ठोस योजना बनाने का आग्रह किया। जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय में 30,000 से अधिक पुस्तकों का संग्रह, रिसर्च सेंटर, ई-लाइब्रेरी, किड्स जोन, आधुनिक रीडिंग एरिया और वाई-फाई सुविधा उपलब्ध है।

Image source: social media
News Source: socail media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here