नई दिल्ली : बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के 7.75 मिलियन एकड़-फीट जल बंटवारे से संबंधित समझौते पर किए गए हस्ताक्षर

0
72
नई दिल्ली : बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के 7.75 मिलियन एकड़-फीट जल बंटवारे से संबंधित समझौते पर किए गए हस्ताक्षर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को नई दिल्ली में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के 7.75 मिलियन एकड़-फीट जल बंटवारे से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लगभग 25 वर्षों से लंबित पूर्वी भारत के इस जल विवाद का समाधान पीएम मोदी द्वारा दी गई ‘टीम भारत’ की परिकल्पना और सहकारी संघवाद का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि इस समझौते से बिहार तथा झारखंड की बड़ी आबादी को सिंचाई और पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगा। इससे दोनों राज्यों के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर सभी राज्य एक टीम बनकर आगे बढ़ें तो कोई भी समस्या ऐसी नहीं है, जिसका निराकरण न हो सके।

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here